फुलारीटांड़ : भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के आवास में हमला, थाने में शिकायत

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा 【धनबाद】 : मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलारीटांड़ निवासी भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार रवि के आवास पर सोमवार देर शाम आशकोठी के दर्जनों युवकों ने हमला कर दिया था। इसी मामले को लेकर मंगलवार को मधुबन थाना में लोकेश कुमार रवि ने लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की है। वही भीम आर्मी के दर्जनों लोगों ने मधुबन थाना के बाहर घटना को लेकर आक्रोश जाहिर करते हुए विरोध जताया एवं दोषियों पर कानूनी करवाई की मांग किया। लोकेश द्वारा पुलिस को दिए पत्र में लोकेश ने जिक्र करते हुए बताया हैं कि सोमवार देर शाम आशकोठी खटाल के मुन्ना यादव, राहुल यादव समेत बीस बाइस की संख्या में लोग हरवे हथियार के साथ मुझे जान से मारने के नियत मेरे आवास आकर मेरे घरवालों पर हमला कर दिया। इस दौरान मैं आवास पर मौजूद नही था।

उनलोगों ने मेरे भाई गौतम कुमार रवि को धारदार हथियार से घायल कर दिया और मेरी माँ के साथ भी दुर्व्यवहार किया एवं जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए कपड़े फाडे धमकी दिया और आवास पर पत्थरबाजी भी किया। साथ ही पॉकेट से तीन हजार रुपये भी छीन लिया। फिलहाल मधुबन पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर मधुबन थाना प्रभारी सोनु कुमार चौधरी ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे।

फुलारीटांड़ : भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के आवास में हमला, थाने में शिकायत

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में गृह प्रवेश श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी