
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : बाघमारा क्षेत्र में बुधवार दोपहर को हुए तेज आंधी बारिश में क्षेत्र के कई बड़ें पेड़ उखाड़ कर सड़क एवं लोगों के घरों पर गिर गए। बाघमारा सडकमार्ग पर हाई स्कूल के समीप एक विशाल पीपल का पेड़ गिरने से एक मारुति वेन, चार मोटर साइकिल एवं दो घर और चार दुकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया साथ ही सड़कमार्ग भी अवरुद्ध हो गया। वही डुमरा अस्पताल सडकमार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। क्षेत्र के कई दुकानों एवं घरों के बास, प्लास्टिक एवं खपड़ें का छत आंधी में उड़ गया। खानुडीह स्टेशन के रेलवे कर्मी ट्रेक मेन के ऊपर पेड़ की डाली गिरने से घायल हो गया। बेनीडीह रेलवे साइडिंग में ट्रैक पर हाई एचटी वायर गिरने से रेल लाइन बाधित हो गया। जिससे महुदा स्टेशन में शाम चार बजे से शाम चार बजकर चालीस मिनट तक भुवनेश्वर नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस खड़ी रही। बाघमारा बीडीओ का कार के ऊपर पेड़ की डाल गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही के स्थानों पर बिजली के पोल भी आंधी के चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही कई स्थानों में चारदिवारी भी गिर गई। बाघमारा थाना परिसर में भी कई बड़े पेड़ तेज आंधी की वजह से गिर गए।
आंधी बारिश थमने के बाद बाघमारा सीओ कमल किशोर सिंह ने क्षेत्र का दौरा कर आंधी बारिश से हुए क्षति का जायजा लिया। सीओ ने कहा पीड़ित व्यक्ति कार्यालय में आवेदन दे। नियम संगत उन्हें क्षतिपूर्ति राहत उपलब्ध कराई जाएगी।

