
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : हूल दिवस के अवसर पर रामकनाली आदर्श कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य अतिथि समाजसेवी अजय सिंह, रामकनाली ओपी प्रभारी जुबेल गुड़िया समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। वही जेएमएम के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा सहित पार्टी के कई प्रखंड स्तरीय पदाधिकारीगण भी मौजूद रहे। सभी ने सिद्धो कानो के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर हूल विद्रोह में शहीद सभी क्रांतिकारी योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी। उनकी जीवनी को भी आगन्तुक सज्जनों द्वारा लोगों के बीच रखा गया। साथ ही समाजसेवी अजय सिंह के सौजन्य से स्थानीय जरूरतमंद असहाय महिलाओं के बीच वस्त्र भी वितरण किया गया।
