अम्बे आउटसोर्सिंग कम्पनी में 80 प्रतिशत स्थानीय‌ युवकों को नियोजन दे : सुभाष राय

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : रथटांड में शनिवार को जिप सदस्य सुभाष राय ने अपने समर्थकों के साथ एक बैठक किया। बैठक में जिप सदस्य सुभाष राय ने कहा बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत बेनीडीह में संचालित अम्बे आउटसोर्सिंग कम्पनी एवं ब्लॉक दो क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा मनमानी कर स्थानीय एवं विस्थापित बेरोजगारो को नियोजन नहीं देकर बाहरी मजदुरो से कार्य करवाने का कड़े शब्दों में विरोध किया गया। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि किसी भी किमत पर मां अम्बे आउटसोर्सिंग कम्पनी समेत यहाँ संचालित आउटसोर्सिंग कंपनियों में बाहरी लोगों को काम करने नहीं दिया जायेगा। इसके लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर आर-पार की लड़ाई लड़ी जायगी। साथ ही बाहरी मजदुरो को बाघमारा क्षेत्र से बाहर खदेड़ दिया जाएगा। कम्पनी को 20 प्रतिशत स्थानीय युवकों के बजाय 80 प्रतिशत स्थानीय‌ युवकों को बहाल करने का दबाव बनाया जायगा। बैठक में सुभाष राय समेत दर्जनों समर्थक मौजूद थे।

अम्बे आउटसोर्सिंग कम्पनी में 80 प्रतिशत स्थानीय‌ युवकों को नियोजन दे : सुभाष राय

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news