
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र अंतर्गत मुराईडीह शताब्दी कोलडंपों के कोयला लोडिंग मजदूरों ने लोकल सेल चालू करने की मांग को लेकर बुधवार को मुराईडीह कोलडंप के कोयला लोडिंग मजदूरों ने शताब्दी (एएमओसीपी) का कार्य बाधित कर दिया। मालूम हो कि सात दिन पूर्व कोयला लोडिंग मजदूरों ने क्षेत्रीय प्रबंधन को सात दिनों के अंदर लोकल सेल चालू करने का मांग किया था। सात दिन गुजर जाने के बाद भी प्रबंधन द्वारा लोकल सेल चालू नहीं किए जाने पर बुधवार को सैकड़ो कोयला लोडिंग मजदूरों ने कार्य बाधित कर नाराजगी जाहिर करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी किया एवं धरना पर बैठ गए। समाचार लिखें जाने तक कार्य बाधित एवं धरना जारी था। जानकारी के मुताबिक बीतें कई माह से मुराईडीह कोल डंप में सिंडिकेट समर्थक और सिंडिकेट विरोधी के बीच वर्चस्व को लेकर कई बार तनातनी हुई हैं। जिसके कारण विधि व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन ने उक्त कोल डंपों में लोकल सेल स्थगित रखा हैं। इस वजह से कोयला लोडिंग मजदूर बीतें कई माह से बेरोजगार हो गए हैं। इसलिए मजबूरन कोयला लोडिंग मजदूर लोकल सेल पुनः चालू करने की माग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहें हैं।
