
बाघमारा : थाना क्षेत्र के गोपालपुर के जंगल में शुक्रवार को एक युवक का शव पेड़ से झूलता हुआ मिलने के मामले में बाघमारा पुलिस ने प्राथिमिकी दर्ज कर लिया हैं। मृत युवक सतेंद्र सोरेन की मां बुधनी देवी के शिकायत पर बाघमारा पुलिस ने गोपालपुर आदिवासी टोला की चंपा देवी एवं किरण कुमारी समेत अज्ञात पर कांड संख्या 31/21, धारा 302, 201, 34 दधावि के तहत मामला दर्ज किया हैं। चंपा देवी एवं किरण कुमारी रिश्ते में मां बेटी हैं। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की संभावना भी जताई जा रही हैं। फिलहाल बाघमारा पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच में जांच कर रही हैं।
