
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : लायंस क्लब बाघमारा सेनेटियल के द्वारा रविवार को बाघमारा में डॉक्टर ए कुमार के बाउंड्री के समीप पांच फलदार पेड़ लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया। मौके पर क्लब अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि प्रत्येक रविवार को इसी तरह जगह चिन्हित करके पेड़ लगाने का कार्यक्रम लगातार किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्यरूप से क्लब अध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव दीपक प्रसाद, क्लब के वरीय पदाधिकारी शिवनाथ शर्मा, पीआरओ मदन मोहन महतो, बबलू मिश्रा, कुंदन वर्मा का योगदान रहा।
