
बाघमारा : पुलिस जनसहयोग समिति बरोरा द्वारा शनिवार को मुराईडीह स्थित बरोरा थाना परिसर में दधीचि रक्त अधिकोष बाघमारा एवं सम्पूर्ण जनजागृति ऑर्गेनाइजेशन डुमरा बाघमारा के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें S.N.M.M.C.H ब्लड बैंक धनबाद द्वारा रक्त संग्रह किया गया। S.N.M.M.C.H ब्लड बैंक धनबाद से डॉ एके सिंह, संजीव कुमार, शिव प्रसाद महतो, फनी भूसन एवं सुनीता कुमारी ने कुल 42 यूनिट रक्त संग्रह किया। मौके पर बरोरा थाना प्रभारी नीरज कुमार, डॉ सौरभ, प्रेम कुमार एवं सिंटू साव आदि मौजूद थे।
