
बाघमारा : बीसीसीएल ब्लॉक दो क्षेत्र के बेनीडीह में संचालित अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन की मांग को लेकर अम्बे कार्यालय परिसर के समीप स्थानीय चार युवकों द्वारा गुरुवार से आमरण अनशन किया जा रहा है। अनशनकारियों की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ रही रही है। इस दौरान बाघमारा के समाजसेवी तबरेज अंसारी एवं जेएमएम नेता रूपेश चौधरी ने अनशनकारियों से मुलाकात कर स्वास्थ्य जानकारी लिया। अनशनकारियों ने बताया कि बाघमारा सीओ को दूरभाष के माध्यम से स्थिति की जानकारी दी गई है। साथ ही बाघमारा सीएचसी के चिकित्सक ने अनशनकारियों को स्वास्थ्य जांच किया।
