लायंस क्लब बाघमारा सेंटिनियल एवं युवा रक्तवीर सेवा “नमस्ते भारत” द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

0
fastlive news

बाघमारा : लायंस क्लब बाघमारा सेंटिनियल एवं युवा रक्तवीर सेवा “नमस्ते भारत” द्वारा मातृ सदन बडापांडेयडीह हरिणा, बाघमारा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि बाघमारा विधायक की धर्मपत्नी सावित्री देवी ने फीता काटकर किया। भारत माता के सामने दीप प्रज्वलित कर वीर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। विधायक की धर्मपत्नी ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान सेवा भाव के रूप में किया जाने वाला सर्वोत्तम कार्य है ।आप सभी के द्वारा किया जाने वाला रक्तदान आज के समय में जीवन रक्षक का कार्य है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सावित्री देवी, लतीका देवी, देव क्लिनिक की संचालिका संगीता देवी को महिला सशक्तिकरण में विशेष योगदान देने के लिये बुके देकर सम्मानित किया गया। युवा रक्तवीर सेवा “नमस्ते भारत ” के संस्थापक सदस्य कन्हैया कुमार को रक्तदान के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिये द्वारिका दास एशियन जालान अस्पताल की ओर से सम्मान पत्र एवम् मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 41 रक्तवीरों की ओर से रक्तदान किया गया। शिविर में मुख्यरुप से सामाजिक भागीदारी का निर्वहन करते हुये महिला रक्तवीरों ने बढचढ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में एशियन जालान की ओर से डॉ आरआर पांडेय एवं पूरी टीम का भरपूर योगदान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया कुमार, क्लब के अध्यक्ष संतोष कुमार, सचिव दीपक प्रसाद, नागेन्द्र साव , चैयरपर्सन मदन मोहन महतो, अर्जुन नायक, लक्ष्मी कांत मिश्रा, एनडी पांडेय, शिबू शर्मा, डॉ अशोक कुमार मिश्रा, गोपाल सिंह, विजय साव, नरेश पांडेय, रमेश रजवार, शुभम चौधरी, आलोक वर्णवाल, विक्रम वर्णवाल, अजय महतो, टुनटुन महतो, नेपाल महतो, संजीव यादव, चैतन रवानी, सरिता कुमारी, अंकिता गुप्ता का विशेष योगदान रहा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news