नए साल में कैसा रहेगा दिल्ली सहित अन्य राज्यों का मौसम

0
fastlive news

नई दिल्ली : नए साल के आगमन के ठीक पहले शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली के अलावा अन्य कई राज्यों में भारी शीत लहर एवं कोहरा ने दस्तक दे दी है। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाके बर्फ से पूरी तरह से लदा हुआ है। इस दिसम्बर के आखरी सप्ताह के शुक्रवार को डलहौजी में बर्फबारी हुई। वहीं हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में खुब हिमपात हुआ है। जिससे हिमपात के बाद मनाली, सोलंगनाला, नारकंडा, डलहौजी में आने वाले पर्यटकों ने जमकर लुत्फ उठाया। वहीं मौसम विभाग की माने तो पंजाब और हरियाणा में 31 दिसम्बर 2022 यानी आज से घना कोहरा छाएगा। इतना ही नहीं घना कोहरा छाने से ठंड तो बढ़ेगी वहीं हवा भी अपनी रुख को बदल देगी। देश की राजधानी दिल्ली में 31 दिसम्बर से सर्दी बढ़ने के साथ साथ घना कोहरा भी छाया रहेगा। नए साल में आने वाले मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले पांच जनवरी तक शीत लहर का यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगो को मौसम से बचकर रहने की हिदायत दी है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news