
Hazaribagh: मेगा विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन 26 फ़रवरी को सभी प्रखंडों में होगा। इस संदर्भ में डालसा सचिव गौरव खुराना ने बताया कि झालसा के निर्देश पर डालसा हजारीबाग प्रखंड प्रशासन के सहयोग से सभी प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन कर रही है। शिविर के दौरान समाज के कमज़ोर, वंचित समुदाय के आम आदमी के लिए मूल अधिकार की जानकारी दी जाएगी। साथ ही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लक्षित व्यक्ति तक सुगमता से पहुंचे इसके लिए शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगा कर जानकारी एवं मदद की जाएगी। उन्होनें कहा कि प्रखंड प्रशासन के सहयोग से चयनित लोगों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा l।