
नई दिल्ली : सूरत कोर्ट की ओर से मोदी सरनेम पर मानहानि के मामले में राहुल गांधी को सजा सुनाए जाना फिर अगले दिन उनकी लोकसभा सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिए जाना राहुल के लिए काफ़ी चुनौती भरा दिन रहा है। दो दो चुनौतियों से गुजरने के बाद राहुल गांधी ने आखिरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जो राहुल गांधी ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है। सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में राहुल गांधी की ओर से कहा गया है कि विधायी संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधियों को दोषी पाए जाने के बाद स्वत: अयोग्य घोषित नहीं किया जाना चाहिए। इन्हीं बातों को लेकर राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया है। अब सुप्रीम कोर्ट राहुल गांधी के दायर इस याचिका पर कौन सा फैसला देता है यह तो आने वाले दिनों में ही पता चल पाएगा।