बरोरा थाना क्षेत्र में विधुत चोरी करते 8 लोग पकड़ें गए

0
fastlive news

बाघमारा । बरोरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को विधुत विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए सघन छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी में 8 लोगों को अवैध तरीके से बिजली चोरी करते हुए पाया गया। बिजली चोरी करने वाले लोगों में पोचरी निवासी, शब्बीर अंसारी ,जलील अंसारी, जमसोद अंसारी, मनोज सिंह, निचितपुर निवासी,, राज कुमार दास, अजय दास, अशोक रविदास, लेडिदुमर निवासी,,सुनील किस्कू शामिल है इन 8 लोगो पर बकाया एवं जुर्माना समेत कुल 78 हजार 719 रुपये का क्षतिपूर्ति विधुत विभाग द्वारा लगाया गया हैं। साथ ही बरोरा थाना में इन 8 लोगों के नाम पर कनीय विधुत अभियंता देवीलाल सोरेन के लिखित शिकायत पर बिजली चोरी करने का मामला दर्ज किया गया हैं। छापामारी अभियान में गनेशपुर विधुत सबस्टेशन के कनीय विधुत अभियंता देवीलाल सोरेन समेत बिजली कर्मी प्रकाश कुमार, श्यामलाल राय, रत्न बाउरी आदि शामिल थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news