
बाघमारा : सात दिवसीय श्री श्री 108 शतचंडी सह नवाह परायण प्रथम वार्षिक महोत्सव को लेकर भीमकनाली काली मंदिर प्रांगण से कलश जलयात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 11 कुंवारी कन्याओ समेत 201 महिलाओं ने कलश लेकर जल यात्रा में भाग लिया। कलश यात्रा में मुख्यरूप से बाघमारा विधायक ढुलू महतो उपस्थित हुए । यज्ञ के आयोजन कर्ताओं ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कलश यात्रा के दौरान धार्मिक जयकारें से आस पास का इलाका भक्तिमय एवं गुंजायमान हो गया। जलयात्रा काली मंदिर प्रांगण से निकलकर सायर बांध पहुंचा जहां से कलश में जल भरकर वापस काली मंदिर प्रांगण में कलश स्थापित किया गया। यज्ञ कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सभी धार्मिक अनुष्ठान बनारस के आचार्य सूरज पांडेय व उनके टीम के आचार्यों द्वारा किया जाएगा। सात दिवसीय अनुष्ठान के दौरान प्रवचन अर्जुनानंद भारती एवं भक्ति जागरण हेमंत दुबे द्वारा किया जाएगा। वही यजमान के रूप में लेम्बू गोप, सारथी देवी, राजू राय, गीता देवी एवं रौशन कुमार, नेहा देवी यज्ञ पूजन में बैठी है। महायज्ञ का पूर्णाहुति महाभण्डारा के साथ 19 अप्रैल को किया जायेगा। महायज्ञ को सफल बनाने में बच्चू राय, डब्लू महथा, रंजीत सिंह, बबलू महथा, बिपिन सिंह, कन्हैया कुमार, गिरिजानंद सिंह, मनोज शर्मा, बिगन चौहान आदि मौजूद थे।