
चतरा : समाहरणालय स्तिथ सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में उपस्थित सभी विभाग के पदाधिकारियों से विभागवार लंबित योजनाओं के कारण एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में मौजूद समस्या के निराकरण एवं निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया । उपायुक्त ने मनरेगा अंतर्गत योजनाओं की क्रमवार समीक्षा करते हुए निर्देश देते हुए योजना के तहत निर्माणाधीन एवं अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने की बात कही। अमृत सरोवर अंतर्गत विभिन्न प्रखण्डों के कार्यों की जानकारी लिए। इसके अलावा NMMS (नेशनल मोबाइल मोनिटरिंग सिस्टम) और एक्टिव आधार बेस्ड पेमेंट के अंतर्गत विभिन्न प्रखण्डों में किये गए कार्यों की जानकारी लेते हुए उक्त योजना में पिछड़े हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को कार्य मे गति लाने का निर्देश दिया।वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के अंतर्गत किये कार्यों की जानकारी ली। 15वें वित्त आयोग अंतर्गत जिला परिषद/ पंचायत समिति/ ग्राम पंचायत को वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त एवं व्यय राशि की जानकारी ली। उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में जिलान्तर्गत पेंशनधारियों के मासिक भुगतान की अघतन प्रगति प्रतिवेदन की जानकारी ली। वहीं पेंशन अंतर्गत दी जानेवाली राशि किसी भी हाल में लंबित नही रहने की बात कही।
झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना और फसल राहत योजना के अंतर्गत किये गए प्राप्त आवेदनों के सत्यापन के स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने सत्यापन प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होनें दुधारू मवेशी वितरण योजना की जानकारी लेते हुए उन्होंने जल्द से जल्द शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा कई आवाश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मण्डल, निदेशक डीआरडीए अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी समेत अन्य पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।