
बाघमारा । डुमरा गोमो सड़कमार्ग पर सायरटोला के समीप बुधवार रात साढ़े 10 बजे कोयला लोड ट्रक (जेएच10 एएस/4494) की चपेट में आकर पल्सर बाइक (जेएच10सीएच/0871) चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है की बाइक और ट्रक दोनों हरिणा से डुमरा की ओर जा रही थी। इसी दौरान सायरटोला के समीप ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। वही सूचना पाकर बाघमारा पुलिस घटनास्थल पहुचीं और पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में ले लिया। साथ ही बाइक एवं ट्रक जब्त कर थाना ले गई। वही लोगो ने ट्रक चालक को बाघमारा पुलिस को सौप दिया। घटना से आक्रोशित लोगों ने उक्त सड़कमार्ग पर बंफर लगाने की मांग किया। बाइक चालक मृतक बरोरा निवासी अमन पांडेय बताया जाता है।