
नई दिल्ली : देशभर में 1,309 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करने के उद्देश्य से पीएम नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना को वर्चुअली लॉन्च किया। पी एम मोदी ने पूरे देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के 500 स्टेशनों पर
री-डेवलप योजना की शुरुआत की है। कहा जा रहा है कि अगले 30 सालों तक देश के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुनर्विकास योजना का शुभारम्भ किया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य पूरे देश में यात्री सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को बढ़ाना है। कहा जा रहा है कि इस योजना को पूरा करने में कुल 24,470 करोड़ रुपये की लागत आएगी।