
Report : Bablu kumar
बाघमारा । सरस्वती शिशु विधा मंदिर बाघमारा में मंगलवार से तीन दिवसीय 34 वां प्रांतीय खेलकूद समारोह 2023 का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी विधालय परिसर में सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में विधालय के प्राचार्य संतोष कुमार झा ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि विधालय के ग्राउंड व पोलो ग्राउंड बाघमारा में विधा विकास समिति झारखंड द्वारा 28 नवंबर से 30 नवंबर तक खेलकूद समारोह का आयोजन किया जाएगा। खेलकूद समारोह में 50 विधालयों के करीब 600 छात्र छात्राएं (शिशु वर्ग) शामिल होंगे। समारोह में ऊंची कूद, लंबी, दौड़ समेत विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रेसवार्ता में प्रांतीय खेलकूद संरक्षक सुरेश मंडल, धनबाद विभाग प्रमुख विवेक नयन पांडेय, विधालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव विनय पांडेय, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, विधालय के प्राचार्य संतोष कुमार झा, मीडिया प्रभारी आचार्य संतोष कुमार साहू, सत्यजीत सोनू आदि मौजूद थे।