चतरा में दो दिवसीय मतदाता सूची पुनरीक्षन कैम्प का आयोजन

0
fastlive news

चतरा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार मतदाता सूची पुनरीक्षन कार्यक्रम 2024 के तहत सभी +2 विद्यालय / महाविद्यालय / इण्टर कॉलेज में 04 एवं 05 दिसंबर को दो दिवसीय कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र ने जानकारी देते हुए कहा कि वैसे सभी +2 विद्यालय / महाविद्यालय / इण्टर कॉलेज चतरा जिले में 2023-25 सत्र में नियमित / स्वतंत्र रूप से पंजीकृत होनेवाले छात्र/छात्राओं के पंजीयन एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में सम्मिलित होनेवाले छात्र-छात्राओं के डाटा सत्यापन एवं संशोधन हेतु चतरा जिले के प्रत्येक +2 विद्यालय / महाविद्यालय में दिनांक 04 एवं 5 दिसंबर को 02 (दो) दिवसीय कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उक्त कैम्प में सभी छात्र एवं छात्रायें आकर अपना डाटा का मिलान करेंगे। उक्त कैम्प में छात्र/छात्रा को अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो एवं अपने माता-पिता या अभिभावक के आधार कार्ड की छायाप्रति लाना आवश्यक है। उन्होंने आगे बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी संबंधित बी०एल०ओ० एवं सुपरवाईजर के 04 एवं 05 दिसंबर को आयोजित कैम्प में डाटा सत्यापन हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ आने वाले सभी छात्र/छात्राओं का नाम सुगमतापूर्वक मतदाता सूची में जाँच करते हुए छुटे हुए पात्र छात्र-छात्राओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने, प्रपत्र-6 भरवाना सुनिश्चित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news