
धनबाद : मंडल कार्यालय धनबाद के हिंदी लाइब्रेरी में रेल प्रशासन एवं यूनियन के पदाधिकारी के बीच कर्मचारियों से जुड़ी कई समस्याओं को लेकर बैठक हुई। बैठक के दौरान
सहायक महामंत्री कामरेड ओम प्रकाश ने धनबाद मंडल के सभी विभागों में कर्मचारियों के रुके हुए MACP, सेवानिवृत्ति रेल कर्मचारियों की मेडिकल सुविधा, फैमिली पेंशन, सेवानिवृत्ति के पश्चात पेंशन का शुरू नहीं होना, बंचिंग के लाभ का नहीं मिलना, एक समय पर नियुक्त होने के बावजूद वेतन में अंतर होना, दूसरे जोन/मंडल से आए इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को बंचिंग का लाभ नहीं मिलना, MACP का बकाया राशि, विलय के बाद बिल यूनिट बदलने से संबंधित समस्याएं, वरीयता सूची में सुधार, अनुकंपा के आधार पर बहाली, एलएससीजी का बकाया भुगतान आदि समस्याओं पर चर्चा की। बैठक के बाद यूनियन पदाधिकारीयों के साथ बातचीत करते हुए सहायक महामंत्री ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली करने के संघर्ष को और तेज करने एवं चुनाव के लिए भी तैयार रहने की बात बैठक में मौजूद लोगों से कहा। पिछले दिनों 10 दिसंबर 2023 को पटना में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के हुए तृतीय वार्षिक अधिवेशन में नवनिर्वाचित केंद्रीय पदाधिकारीयो को धनबाद मंडल से आए हुए सभी 14 शाखाओं के यूनियन पदाधिकारीयो ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया । फिर से इस सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष के लिए निर्वाचित होने पर डीके पांडेय एवं दोबारा अपार महामंत्री के पद पर नवनिर्वाचित होने के लिए कामरेड जियाउद्दीन एवं दोबारा सहायक महामंत्री के पद पर नवनिर्वाचित होने के लिए ओमप्रकाश, धनबाद मंडल से नवनिर्वाचित केंद्रीय संगठन मंत्री सुभाष सुमन दत्ता का हर्ष पूर्वक तालियों के साथ स्वागत किया I मौक़े पर धनबाद मंडल के कामरेड जियाउद्दीन, सहायक महामंत्री ओम प्रकाश, धनबाद मंडल के मीडिया प्रभारी एनके खवास, पिंटू नंदन,शिवजी प्रसाद,सोमेंद्र दत्त,तपन भट्टाचार्य, सुभाष,जेके साह,आईएम सिंह,अमित किशोर,अजय कुमार तिवारी,चंदन कुमार शुक्ला,बृज किशोर साहू,अमित शेखर,पीके सिन्हा,रुपेश कुमार,एमपी महतो,विकास,आरएन चौधरी,सुरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद थे।