नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक को बम से उड़ाया

0
fastlive news

रांची : प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) नक्सलियों ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में रेलवे ट्रैक को बम से उड़ा दिया । भारत बंद की आड़ में नक्सलियों ने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में इस घटना को अंजाम दिया है। प्रशासन से जो जानकारी प्राप्त हुई हैं उसमें कहा गया है कि गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि को झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 150 किलोमीटर दूर गोइलकेरा और पोसोइता रेलवे स्टेशनों के बीच नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। कहा जा रहा है कि इस घटना से हावड़ा-मुंबई मार्ग पर आवागमन करने वाले सभी ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news