
नई दिल्ली : देश में इलेक्ट्रिक दुपहिया वाहनों की बिक्री में काफी जोर पकड़ रहा है। किसी कड़ी में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन के निर्माता एथर एनर्जी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर 450 एपेक्स का लंच कर अपनी बिक्री को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ा है । इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत 1.89 लख रुपए ( एक्स शोरूम ) में रखी गई है। कंपनी सूत्रों के अनुसार इस इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन स्कूटर की बुकिंग 19 दिसंबर 2023 से आरंभ कर दी गई है । लेकिन कंपनी की ओर से इच्छुक ग्राहकों को थोड़ा सा राहत देते हुए मात्र ₹2500 की टोकन राशि देकर एक स्कूटर बुक करने का एक सुनहरा अवसर दिया है। इस इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन की खासियत यह है कि इसे एक बार चार्ज करने पर 157 किलोमीटर तक का सफर वाहन मलिक कर सकता है जिससे वाहन मालिक को काफी मदद मिलेगा।