
पटना : बिहार के पटना स्थित दानापुर के फुलवारी शरीफ से दो महादलित नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है इस दुष्कर्म की घटना से एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि दूसरी बच्ची खून से लथपथ घायल अवस्था में पाया गया । घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने परिजनों के साथ विरोध प्रदर्शन कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं। इधर परिजन एवं स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए इस दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने हत्या, अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। वहीं आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापामारी अभियान तेज कर दी है। कहा जा रहा है कि जिस बच्ची के साथ इस घटना को अंजाम दिया गया है वे दोनों बच्ची महादलित परिवार से आती हैं।