
लखनऊ : अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के इस धार्मिक अनुष्ठान के आरंभ होने में कुछ घंटे बचे हुए हैं। इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान को लेकर सिर्फ हमारे देश भारत ही नहीं पूरी दुनिया में आस्था से जुड़े लोग भगवान श्री राम के प्रति अपना भक्ति दिखा रहे हैं। जिसका एक उदाहरण अमेरिका से सामने आया है। राम लला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विश्व हिंदू परिषद की अमेरिकी शाखा के प्रतिनिधि अचलेश अमर ने कहा कि अमेरिका के 21 राज्यों में अयोध्या राम के लिए धार्मिक रैलियां आयोजित की गई है। वहीं राम मंदिर प्रतिष्ठा से जुड़े टेक्सास श्री सीताराम प्रतिष्ठान ने बताया कि राम मंदिर प्रतिष्ठा उत्सव ह्यूस्टन राम मंदिर में आयोजित किया जाएगा।