बिहार की सियासी हलचल में तेजस्वी की आई प्रतिक्रिया

0
fastlive news

पटना : बिहार की राजनीति में जो हलचल की सुगबुगाहट आई है उसे राजद ने एक हवा देकर और तेज कर दी है। बिहार की राजनीतिक सरगर्मी को लेकर राजद के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम पद को लेकर एक प्रतिक्रिया व्यक्त की है । इसमें तेजस्वी ने कहा है कि बिहार के राजनीति में आसानी से तख्तापलट होने नहीं देंगे । वहीं तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर वार करते हुए कहा है कि इस बार इतनी आसानी से नीतीश कुमार को दोबारा ताजपोशी नहीं होने देंगे । दोबारा ताजपोसी को लेकर तेजस्वी यादव ने दो टूक शब्दों में कहां है कि बिहार के सीएम को लेकर भले ही राजद किसी दलित चेहरे को सीएम पद के रूप में स्वीकार कर सकता है लेकिन इस बार दोबारा नीतीश कुमार को सीएम पद पर ताजपोशी नहीं होने देंगे। अगर बिहार के राजनीतिक दलों के सीटों पर गौर किया जाए तो फिलहाल भाजपा के पास 78 विधायक हैं और जेडीबी के पास 45 विधायक हैं । वहीं बिहार में कांग्रेस के पास 19 तो आरजेडी के पास 79 विधायक हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news