दिल्ली के अलावा इन जगहों में ऐसे रहेंगे मौसम

0
fastlive news

नई दिल्ली : देश की वर्तमान मौसम के हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने कुछ राहत देने वाली खबर दी है। जिसमें यह कहा जा रहा है कि अगले तीन दिनों में पूरे भारत में मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा। जैसा कि मौसम विभाग से जो जानकारी सामने आई है उसमें यह कहा गया है कि देश की राजधानी दिल्ली, ग्रेटर नोएडा ,गाजियाबाद और गुरुग्राम समेत कई क्षेत्रों में गुरुवार को तेज हवाएं चलेगी । इसके अलावा मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले दो दिनों तक उत्तर पश्चिम ,पूरब और मध्य भारत के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट आ सकती है । जिसमें यह कहा जा रहा है कि इन जगहों के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। लेकिन इन गिरावट के अलावा मौसम में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होने की भी बात कही गई है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news