
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज मैट्रिक 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। फरवरी 2024 में बोर्ड परीक्षा अयोजित की गई थी। जो जैक के इस 10 वीं की परिक्षा में कुल चार लाख छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। जो इस साल
के परीक्षा में 90.39 प्रतिशत छात्र सफल हुए । इस बार के 10 वीं की परिक्षा में ज्योत्सना ज्योति ने 99.2 प्रतिशत अंक लाकर पूरे स्टेट में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं सना संजोरी ने 98.6 फीसदी अंक लाकर राज्य में दूसरे स्थान हासिल की है।करिश्मा कुमारी और सृष्टि सौम्या ने 98.4 प्रतिशत अंक लाकर पूरे स्टेट में तीसरे स्थान प्राप्त करने में गौरव प्राप्त किया है। कहा जा रहा है कि राज्य में प्रथम, द्वतीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले इन सभी छात्राओं को शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानित किए जाने की बात सामने आई है।