
नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से लोगों को शुभकामनाएं दी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर पहुंचे हुए हैं। जो पीएम मोदी ने श्रीनगर में एसकेआईसीसी में योग किया। वहां से उन्होनें देश को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पूरे विश्व के लोग योग कर रहे हैं। जो कश्मीर से उन्होनें देश वासियों को योग दिवस की बधाई दी है। उन्होनें 10 वर्ष पूर्व की बातों को याद दिलाते हुए कहा कि वे दस वर्ष पूर्व ही संयुक्त राष्ट्र में इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा था। जो उस दौरान दुनिया के 177 देशों ने उनके इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। जिसके तहत आज पूरा विश्व इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाते हैं।