
रांची : झारखंड विधानसभा के इस चुनावी मेला में कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज झारखंड पहुंच गए है। जो उन्होंने सीमडेगा में अपने चुनावी सभा के दौरान भाजपा पर जमकर अपनी बात रखी। राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर गरजते हुए कहा कि इडिया गठबंधन के लोग जहां देश की संविधान की रक्षा करने में लगे हुए है. वही भाजपा और आरएसएस के लोग देश की संविधान को खत्म करने में लगे हुए है। आगे उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं है। बल्कि इस संविधान में देश एवं झारखंड के बिरसा मुंडा, अबेडकर, महात्मा गांधी सहित कई देश के लोगों की सोच है। उन्होंने कहा कि यह संविधान देश के आदिवासियों, दलितो, और पिछडों की रक्षा के लिए बनाया गया है।