
नई दिल्ली : आईपीएल 2025 की घोषणा के बाद जो खिलाडियों के नीलामी हुए है उनमें भारतीय खिलाड़ी सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है। आईपीएल के इस नीलामी में ऋषभ पंत ने इतिहास रचते हुए अबतक के आईपीएल के सबसे महंगे खिलाडी बने हुए है। कहा जा रहा है कि इस खिलाडी को खरीदने के लिए डीसी, लखनउ सुपरजयंट्स और सनराइज ने एक से बढ़कर एक बोली लगाए। जिनमें से नीलामी के इस दौड़ में इन दोनों टीमों को पछाड़ते हुए लखनउ सुपर जायट्स ने ऋषभ पंत को 27 करोड़ रूपये में खरीदा। इस तरह अबतक के नीलामी के स्कोर में ऋषभ पंत इतिहास रचते हुए सबसे महंगे खिलाडी बने। यदि ‘देखा जाए तो पिछले के आईपीएल में ऋषभ पंत ने 14 अर्धशतक और एक शतक के साथ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 128 रन बनाया है। आईपीएल में ऋषभ पत की खेल प्रदर्शन को यदि देखा जाए तो उन्होंने 76 मैचों में 35.26 की औसत और 149.80 के स्ट्राइक रेट से 2292 रन बनाए है। माना जा रहा है कि इनके स्ट्राइक रेट और औसत को देखते हुए लखनउ सुपरजवाइट ने इतने महंगा में ऋषभ पंत को खरीदा है।