
बाघमारा। बाघमारा थाना परिसर में पुलिस जन सहयोग समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जेपीएससी परीक्षा में सफल हुए केसरगढ़ निवासी विवेक चौधरी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम में सेवानिवृत्त चौकीदार सरला देवी को भी सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने विवेक चौधरी को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रशासनिक भविष्य की कामना की। साथ ही सरला देवी को उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पुलिस और समाज के बीच सहयोग की भावना को और मजबूती देने का संदेश दिया गया। मौके पर इस अवसर पर विजय शर्मा, वैजनाथ यादव, चंदन मिश्रा, पप्पू सिंह, संजय पांडेय, खुदु मंडल, पोरेश चौबे, धनेश्वर ठाकुर, सत्यनारायण पांडेय, अनीता देवी और राधा देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।