ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर रेलकर्मियों का प्रदर्शन

0
fastlive news

धनबाद। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRF) के आह्वान पर तथा ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) के दिशा-निर्देश पर शुक्रवार को धनबाद कैरिज एंड वैगन डिपो के गेट पर रेल कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और सभा की।

इस दौरान कर्मचारियों ने एक स्वर में आठवें वेतन आयोग के गठन की मांग उठाई। साथ ही बोनस को सीलिंग मुक्त कर वास्तविक वेतन पर गणना के आधार पर भुगतान करने की मांग भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि समर्पित रेलकर्मी दिन-रात राष्ट्रहित में सेवाएं दे रहे हैं, ऐसे में सरकार को उनके जायज हितों को तुरंत मानते हुए सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

सभा को सफल बनाने में केंद्रीय पदाधिकारी व नेताजी सुभाष लाइन शाखा के सचिव जितेंद्र कुमार साहू, अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी, धनबाद शाखा-2 के अध्यक्ष नीलकमल खवास, शाखा सचिव आर.के. सिंह, धनबाद शाखा-1 के भानु प्रताप गुप्ता, रविंद्र रवानी, चंद्रशेखर प्रसाद, विमान मंडल, सुरेंद्र कुमार चौहान, राजेश कुमार गोप, परमेश्वर महतो सहित बड़ी संख्या में रेलकर्मियों ने सक्रिय योगदान दिया।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बहियार डीह एवं पादुगोड़ा पंचायत का निरीक्षण झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में गृह प्रवेश श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान