
बाघमारा। डुमरा मोड़ का इलाका गुरुवार को खासा चहल-पहल से भरा रहा। सीमेंट दुकान के समीप खुली कृष्णा क्लोथ दुकान का शुभारंभ क्षेत्रवासियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं था। फीता काटकर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने दुकान का उद्घाटन किया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे प्रतिष्ठान खुलने से स्थानीय लोगों को न केवल सुविधा मिलेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का नया रास्ता भी खुलेगा।”

दुकान में प्रवेश करते ही कपड़ों की विविधता ध्यान खींचती है। युवाओं के लिए जींस, शर्ट, टी-शर्ट और फैंसी कपड़ों का कलेक्शन, महिलाओं के लिए रंग-बिरंगी साड़ियां और बच्चों के लिए आकर्षक ड्रेस सब कुछ एक ही छत के नीचे उपलब्ध है। संचालक अजय महतो ने मुस्कुराते हुए कहा, “हमारा प्रयास है कि लोग बेहतर क्वालिटी के कपड़े सस्ते दामों पर पा सकें, ताकि बाहर बाजार जाने की जरूरत ही न पड़े।”
स्थानीय लोगों में भी दुकान खुलने को लेकर उत्साह देखा गया। कई ग्रामीणों ने कहा कि अब कपड़ों की खरीदारी के लिए कतरास या धनबाद दौड़ने की जरूरत नहीं होगी। एक ग्रामीण महिला ने खुशी जताते हुए कहा, “अब त्योहार हो या शादी-ब्याह, हमें अपनी ही क्षेत्र में सब कुछ मिल जाएगा।”
उद्घाटन समारोह में डुमरा दक्षिण पंचायत के मुखिया आनंद कुमार महतो, बिस्टू महतो, संजय महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में लोगों ने दुकान का अवलोकन किया और संचालक को शुभकामनाएं दीं।
डुमरा मोड़ की यह नई पहचान अब स्थानीय लोगों के लिए खरीदारी का अहम ठिकाना बनती नजर आ रही है।