गणतंत्र दिवस समारोह में विभागों द्वारा निकाली गई मन मोहक झांकियां

0
fastlive news

धनबाद : 77वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा लोगो को मन मोहने वाले आकर्षक झांकियां निकाली गई। जिला जनसंपर्क कार्यालय ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और साहस पर आधारित झांकी निकाली।

 

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, शिक्षा विभाग द्वारा प्रोजेक्ट इंपैक्ट, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा लखपति दीदी पर विशेष फोकस करके झांकियां निकाली गई थीं। वहीं टाटा स्टील जामाडोबा, उत्पाद विभाग, गव्य विकास, स्वास्थ्य विभाग व सहकारिता विभाग ने झारखंड सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाते हुए आकर्षक झांकियां निकाली गई। जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट ने डेवलपमेंट मैटर्स फॉर टुमारो (विकास कल के लिए मायने रखता है) की थीम पर सुंदर झांकी निकाली। परिवहन विभाग ने रोड सेफ्टी पर, पीएचईडी ने जल जीवन मिशन, झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकार द्वारा बेलगड़िया टाउनशिप में विस्थापितों के स्वरोजगार, कौशल विकास, आजीविका, शिक्षा, स्वास्थ्य, ई-रिक्शा को दर्शाते हुए आकर्षक झांकी निकाली गई।

विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई झांकियों में जेआरडीए की झांकी को प्रथम, डीएमएफटी को द्वितीय तथा जनसंपर्क कार्यालय की झांकी को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news