नौ दिवसीय सरस्वती पूजा महोत्सव में भजन का आयोजन

0
fastlive news

धनबाद : नौ दिवसीय सरस्वती पूजा महोत्सव के सातवें दिन शुक्रवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। परघा स्थित राजवाड़ी प्रांगण में चल रहे इस महोत्सव में धनबाद के भजन गायक हेमंत दुबे को बुलाया गया था। जहां भजन गायक हेमंत दुबे ने बेहतरीन भजनों की प्रस्तुति ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन प्रस्तुति के पूर्व भाजपा नेत्री तारा देवी एवं भाजपा के युवा नेता जगदीश रवानी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। गायक हेमंत दुबे के एक से बढ़कर एक प्रस्तुत भजन का अतिथियों सहित मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। पूजा व मेला को संपन्न करने के लिए पूजा कमेटी के सदस्य एवं गांव गणमान्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news