बस्ताकोल में सीआईएसएफ का शिकंजा, झाड़ियों में छिपाकर रखा 35 टन कोयला बरामद

0
fastlive news

धनबाद । कोयला चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीसीसीएल एरिया-9 बस्ताकोल में सीआईएसएफ ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 35 टन अवैध कोयला बरामद किया। सोमवार शाम बीजीआर और दोबारी ट्रांसपोर्टिंग मार्ग के बीच की गई छापेमारी में झाड़ियों के भीतर छिपाकर रखा गया कोयला मिला, जिसे तत्काल कब्जे में ले लिया गया।
सूत्रों के अनुसार, कोयला चोरों ने परिवहन मार्ग के किनारे सुनसान स्थान पर कोयले का भंडारण कर रखा था। सूचना मिलने पर सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में कोयला बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 77 हजार रुपये आंकी गई है। बरामद कोयले को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया गया।

सीआईएसएफ अधिकारियों का कहना है कि कोयला चोरी रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है। आने वाले दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहने की बात कही गई है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news