सर्किट हाउस का किया औचक निरीक्षण

0
fastlive news

धनबाद : उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार तथा उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने आज संयुक्त रूप से सर्किट हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पूरे परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इसके व्यापक कायाकल्प के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सर्किट हाउस के कमरों, लॉबी और वीआईपी सुइट्स की स्थिति का जायजा लेते हुए रूम्स के इंटीरियर को आधुनिक और बेहतरीन बनाने के निर्देश दिए। भवन के रखरखाव, परिसर की अंदरूनी सड़कों के सुदृढ़ीकरण और सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश दिया। उपायुक्त ने पूरे परिसर, विशेषकर किचन और डाइनिंग एरिया में हाइजीन और उच्च स्तरीय साफ-सफाई बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया । निरीक्षण के दौरान मौके पर मुख्य रुप से एनडीसी दीपक कुमार दुबे, जिला नाजिर आनंद कुमार सहित संबंधित विभागों के अभियंता उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news