उपायुक्त ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

0
fastlive news

धनबाद : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने सोमवार को कोहिनूर मैदान स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन यंत्र ईवीएम कक्ष का सील के साथ ही पूरे ईवीएम वेयर हाउस क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उपयुक्त है वहां की रख-रखाव एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि यह मासिक रूटीन निरीक्षण है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार प्रत्येक माह ईवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना है। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, निर्वाचन शाखा के सागर कुमार (भजोहरि), राकेश कुमार, रजाक अंसारी, सजल मंडल मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news