उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ

0
fastlive news

बाघमारा: लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ का सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य देव को दूसरा और अंतिम अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही विधिवत समापन हो गया। रविवार शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देने के बाद सोमवार की अहले सुबह से ही बाघमारा क्षेत्र के विभिन्न तालाबों, जलाशयों और नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

बड़का तालाब बाघमारा में गंगा आरती

भोर से ही घाटों पर गूंजने लगे छठी मैया के गीत

सूर्योदय से पहले ही व्रती और उनके परिजन बांस के सूप और दउरा में ठेकुआ, गन्ना, नारियल और मौसमी फल लेकर घाटों पर पहुंचने लगे थे। पानी में खड़े होकर व्रतियों ने भगवान भास्कर के उदय होने की प्रतीक्षा की और पहली किरण निकलते ही दूध व जल से अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान कांच ही बांस के बहंगिया और उग हे सुरुज देव जैसे पारंपरिक छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

सायर तालाब में छठ घाट का उद्घाटन करते बाघमारा विधायक

प्रमुख घाटों पर दिखा अद्भुत नजारा, प्रशासन रहा अलर्ट

बाघमारा क्षेत्र के राजा बांध डुमरा, सायर बांध डुमरा, बड़का तालाब बाघमारा, चौधरी बांध भीमकनाली, माटीगढ़ जमुनिया डेम तमाम घाटों पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सायर बांध डुमरा छठ घाट का उद्घाटन विधायक शत्रुघ्न महतो ने फीता काटकर किया।बड़का तालाब बाघमारा में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। पूजा समितियों की ओर से घाटों पर दूध, चाय और पेयजल की व्यवस्था की गई थी। शांतिपूर्ण समापन सुनिश्चित करने के लिए बाघमारा प्रखंड प्रशासन, बाघमारा पुलिस और गोताखोरों की टीम सुबह तक मुस्तैद रही।

36 घंटे के निर्जला व्रत का हुआ पारण

उषा अर्घ्य संपन्न होने के बाद व्रतियों ने घाट पर ही छठी मैया की कथा सुनी और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर व प्रसाद बांटकर सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं दीं। घर लौटकर व्रतियों ने पारंपरिक तरीके से 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास का पारण किया। इसके साथ ही पूरे शहर में ठेकुआ और अन्य प्रसाद के वितरण का सिलसिला शुरू हो गया है।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बहियार डीह एवं पादुगोड़ा पंचायत का निरीक्षण झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में गृह प्रवेश श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान