झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में फुटबॉल प्रतियोगिता

0
fastlive news

धनबाद : झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह–2026 के अवसर पर जिला प्रशासन, धनबाद एवं जिला खेल कार्यालय, धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, धनबाद में जिला स्तरीय ग्रामीण एवं स्वदेशी जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिता–2026 के  फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, जोश एवं खेल भावना के साथ भाग लेते हुए  बेहतर प्रदर्शन किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतर्गत बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला 22 नवंबर 2026 को मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स धनबाद में खेला जाएगा। बताया जाता है कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को पहचानना  तथा युवाओं में खेल के प्रति रुचि एवं जागरूकता बढ़ाना  है।

 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news