झरिया में रक्तदान शिविर 

0
fastlive news

धनबाद: झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के उपलक्ष्य पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  झरिया में  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चिकित्सक, कर्मी तथा आम नागरिक ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किए । रक्तदान को महादान बताते हुए अधिकारियों ने आम जनता से ऐसे जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इसके अलावा टीबी (क्षय रोग) उन्मूलन अभियान के तहत टीबी के मरीजों को पोषण पोटली प्रदान की गई। मरीजों को दी गई प्रत्येक पोषण पोटली  में पौष्टिक आहार के रूप में मूंग दाल, तूर (अरहर) दाल, मसूर दाल, चना, गुड़, मूंगफली, सोयाबीन बड़ी, सरसों तेल व अन्य आवश्यक पौष्टिक खाद्य सामग्रियां शामिल हैं। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि टीबी के मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए नियमित दवा के साथ-साथ प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर आहार अत्यंत आवश्यक हैं। सीएचसी प्रभारी ने कहा कि टीबी के मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए नियमित दवा के साथ-साथ प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर आहार अत्यंत आवश्यक है।  जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को निक्षय मित्र बनकर इन मरीजों की सहायता के लिए आगे  आने की अपील की। शिविर में चिकित्सा पदाधिकारी सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news