
बाघमारा : महेशपुर पंचायत – 2 सचिवालय के समीप मंगलवार को धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने सिनीडीह चित्रगुप्त मंदिर सह सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। पंडित के मंत्रोच्चारण के साथ नारियल फोड़कर विधिवत मंदिर की आधारशिला रखी। सांसद श्री ढुल्लू ने कहा कि हैं चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर मंदिर निर्माण के लिए जो वचन दिया था, उसे आज पूरा कर मन को संतोष मिला। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी से प्रार्थना है कि निर्माण कार्य निर्विघ्न संपन्न हो और यह स्थान आस्था, संस्कृति एवं सामाजिक एकता का केंद्र बना रहे।
श्री श्री चित्रगुप्त महापरिवार बाघमारा अंचल के अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा ने अपनी टीम की ओर से सांसद के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लिए यह मंदिर सह सामुदायिक भवन मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर आयोजित शिलान्यास के पूजन में संरक्षक बासुकीनाथ लाला ने बतौर यजमान पूजा – अर्चना की । उन्होंने कहा कि वह इस नेक कार्य के लिए हमेशा तन – मन से तैयार है। इसके पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार वर्मा ने सांसद को बुके देकर स्वागत किया। तत्पश्चात संरक्षक धीरेन लाला ने सांसद को शाॅल ओढ़ाकर एवं मुख्य संरक्षक उमेश श्रीवास्तव ने चित्रगुप्त का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. महासचिव समीर कुमार लाला ने कलम भेंट एवं संगठन महा मंत्री संजू लाला ने बैच लगाकर सम्मानित किया. वहीं धनबाद से आये अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और संगत – पंगत के अध्यक्ष रवि भूषण श्रीवास्तव ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सचिन सुजीत कुमार सिन्हा ने माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर उपाध्यक्ष गौरव सिन्हा, नीरज सिन्हा, अमित सिन्हा, राजीव रंजन घोष, राकेश कुमार सिन्हा , विनय कुमार लाला, रमन जी कर्ण, रवि भूषण श्रीवास्तव , विनोद कुमार श्रीवास्तव, अजय लाला ,सुमन सिन्हा, चंद्रशेखर सिन्हा , डॉ मनीष कुमार, रतन रजवार, पंकज कुमार लाला, सुनील कुमार सिन्हा, राजीव रंजन घोष आदि उपस्थित थे।