
बाघमारा : डुमरा दक्षिण (कुम्हार टोला) निवासी राजु सिंह के आक्समिक निधन के पश्चात् उनकी विधवा पत्नी व पुत्री को श्राद्धकर्म इत्यादि कार्य के लिए शनिवार को बरोरा थाना परिसर में बरोरा थाना प्रभारी श्री बिनोद
कुमार शर्मा एवं डुमरा दक्षिण पंचायत की मुखिया नम्रता सिंह के द्वारा 11,000 रुपये नकद एवं एक बोरा खाद्य सामग्री प्रदान किया गया। इस मौके पर आगे भी इनके परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा थाना प्रभारी एवं मुखिया द्वारा दिया गया। बरोरा थाना परिसर में इस
मौके पर स्थानीय विधायक माननीय ढुल्लू महतो के अग्रज भ्राता श्री रामा महतो, वार्ड सदस्य दासु कुम्हार, कृष्णा कुमार शर्मा, शैलेन्द्र सिंह इत्यादि मौजूद थें।