दयनीय आर्थिक स्थिति के कारण कर्नल पब्लिक स्कूल हुआ बंद

0
fastlive news

बाघमारा : दयनीय आर्थिक स्थिति के कारण मंदरा स्थित कर्नल पब्लिक स्कूल को विधालय प्रबंध समिति ने बंद करने का निर्णय लिया। वर्तमान में करोना महामारी के कारण उक्त विद्यालय की आर्थिक स्थिति और ज्यादा खराब हो गईं। इस मामले को लेकर ए एल दास की अध्यक्षता में स्थानीय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में संयुक्त सचिव मुकेश कुमार राय ने सभी उपथित सदस्यों का स्वागत किया तथा विद्यालय की वर्तमान स्थिति पर अपना विचार रखा। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विद्यालय के संस्थापक निदेशक अशोक कुमार भी जुड़े एवं सभी सदस्यो, सभी अभिभावकों, शिक्षाविदों, पूर्वर्ती छात्रों के निरंतर सहयोग के लिए हृदय से उनके प्रति आभार प्रकट किया। सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवम् शिक्षकेतर कर्मचारियों को सकारात्मक सहयोग के लिए धन्यवाद किए। बैठक में समिति के सदस्य सुभाष रजक, श्याम पसरी (आडिटर), शिव तिवारी एवं अजित कुमार उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news