मुराईडीह कालोनी में हाईवा वाहन से लॉक तोड़कर 07 बैट्री चोरी

0
fastlive news

बाघमारा : बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह कालोनी में चोरों के तांडव से लोग परेशान हैं, जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि चोरों ने मुराईडीह कालोनी के काली मंदिर के समीप खड़े 04 हाईवा वाहन से लॉक तोड़कर 07 बैट्री चुरा लिया,  चोरी गये बैट्रियों की अनुमानित मूल्य करीब 47000 बतायी जाती है,  इन वाहनों के नंबर क्रमश: 5655, 8807, 8600 एंव 4722 है, इन वाहन मालिकों का नाम सचिन सिंह, गोपाल महतो एंव टिंकू है। जिनके वाहनों से बैट्ररीयां चोरी हुई है, इनमें दो हाईवा के मालिक सचिन सिंह ने स्थानीय प्रशासन की शिथिलता पर रोष वयक्त करते हुए कहा कि इन दिनों मुराईडीह में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिस कारण यहां के लोगो का जीना हराम हो गया है,  मालूम हो कि कुछ दिनों पूर्व मुराईडीह कालोनी में संतोष मोदी के किराना दुकान का एस्बेस्टेस तोड़कर चोरों ने नगदी चुरा लिया था।  बैट्री चोरी की खबर बरोरा थाना को दे दी गयी है |

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news