
लोयाबाद : निचितपुर में कांग्रेस पार्टी के नेता राजकुमार महतो व असलम मंसूरी पर आस्था व्यक्त रखते हुए शनिवार को सुभाष दत्ता, सुधीर सिंह, मनोज निषाद, निजाम असलम, दुर्गा तुरी, सोना उराव, शंकर, विकास महतो, कारू राय, सोनू महतो, सोना महतो, राजकुमार महतो एवं अन्य दर्जनों युवाओं ने टाइगर फोर्स को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए, वही कांग्रेस पार्टी के नेता असलम मंसूरी एवं राजकुमार महतो ने सभी युवाओं को माला पहनाकर कांग्रेस पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने पर समानित किया, पार्टी में शामिल हुवे युवाओं ने राजकुमार महतो असलम मंसूरी का जोरदार तरीक़े से स्वागत किया, वही सभा को संबोधित करते हुए राजकुमार महतो व असलम मंसूरी ने कहा वर्तमान विधायक ढुलू महतो युवाओं को गुमराह करने का काम कर रहे है, बाघमारा की जनता तथा युवाओं परअत्यचार हो रहा है, बाघमारा की जनता के अत्याचारों से लड़ने के लिए जालेश्वर महतो के हाथों को मजबूत कर गिरिडीह का संसद बनाये, तभी बाघमारा की जनता ुएवं युवाओं का कल्याण होगा,कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष दता ने किया, मौके पर कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे |