सांसद ने सांस्कृतिक केन्द्रों के निर्माण करने को लेकर लोकसभा में सवाल उठाये

0
fastlive news

बाघमारा : गिरिडीह सांसद रवीन्द्र कुमार पाण्डेय के द्वारा लोकसभा में देश के विभिन्न भागों में सांस्कृतिक केन्द्रों के निर्माण करने के विचार एवं रबिन्द्रनाथ सांस्कृतिक केन्द्र शुरू करने के लिए उठाये गये कदमों के बारे में पूछे गये अतारांकित प्रश्न के लिखित उत्तर में संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ महेश शर्मा ने बताया कि मंत्रालय देश के विभिन्न भागों में टैगोर सांस्कृतिक परिसरों के निर्माण हेतु राज्य सरकार/संघ राज्य क्षेत्रों, केन्द्रीय/राज्य सरकार की एजेंसियों/निकायों, विष्वविद्यालयों, नगर निगमों, प्रतिश्ठित गैर-लाभ-अर्जक संगठनों आदि को केन्द्रीय वित्तीय सहायता प्रदान करता है, साथ ही सांस्कृतिक अवसंरचना के सृजन हेतू वित्तीय सहायता स्कीम के अंतर्गत ‘‘टैगोर सांस्कृतिक परिसर के लिए वित्तीय सहायता‘‘ नामक केन्द्रीय क्षेत्रक स्कीम घटक संचालित करता है, मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि स्कीम के मौजूदा दिशा-निर्देशों के अनुसार सामान्य परिस्थितियों के अंतर्गत किसी भी परियोजना को पूरा करने के लिए परियोजना से संबंधित निर्माण कार्य की अनुमति प्रदान किये जाने की तारीख से तीन वर्ष की अवधि के भीतर उसे पूरा किया जाना अपेक्षित होता है |

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news