
बाघमारा : बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरोरा पुलिस ने गुप्त सुकमा के आधार पर दरीदा में प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों को पकड़ा। पुलिस ने दोनो आरोपी जावेद अंसारी औऱ सनाउल्लाह अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मालूम हो कि इससे पहले भी दरीदा में प्रतिबंधित मांस का कारोबार और उसको लेकर खरीद बिक्री पर कई मामला प्रकाश में आ चुका है। जिसमें कई लोगों कि गिरफ्तारी भी हुई है। पूरे मामले में थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि दोनों आरोपी के खिलाफ कांड अंकित कर लिया गया है औऱ पूरे मामले की छानबीन भी पुलिस तेजी से कर रही है ताकि इसके पुरें गिरोह को पुलिस पकड़ सकें।
