
नई दिल्ली: वंदे भारत मिशन के तहत भारतीय विमान अब 30 अक्टुबर को वुहान के लिए रवाना होगा। जहां चीन में फंसे भारतीयों को वापस लाने वाला एयर इंडिया का यह छठा विमान होगा। मालूम रहे आठ महीने बाद पहली बार एयर इंडिया का विमान 30 अक्टुबर को वुहान जा रहा है। कोरोना महामारी का केंद्र रहा वुहान को जून में ही संक्रमण मुक्त बता दिया गया था। लेकिन संक्रमण के खतरों के बीच भारतीय सरकार ने कोई जोखिम नहीं लिया और मिशन के तहत 30 अक्टुबर को वुहान के लिए रवाना करेगा।
